आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत का जश्न उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। घटना में एक महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
घटना उस वक्त हुई जब हजारों प्रशंसक RCB की पहली ट्रॉफी का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों के एक-दूसरे पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मौके पर ही दबकर घायल हो गए।
प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की थी कि विक्ट्री परेड के लिए स्टेडियम या विधानसभा क्षेत्र में भीड़ न करें, लेकिन भारी भीड़ के कारण हादसा टालना संभव नहीं हो सका।
RCB ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती है, लेकिन यह जीत अब एक दुखद हादसे की याद के साथ जुड़ गई है।
- Home
- अतुल्य भारत
- RCB की जीत पर मातम: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 की मौत, 50 घायल















