ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबरेंटॉप खबरेंस्लाइडरस्वास्थ्य विशेष


भारत में एक बार फिर दस्तक दे रहा है कोरोना: सरकार सतर्क, JN.1 वेरिएंट पर बढ़ी निगरानी



भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों में कोविड-19 मामलों में तेज़ी से वृद्धि के बाद भारत सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें प्रमुख संस्थानों जैसे ICMR, NCDC और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के विशेषज्ञ शामिल हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 19 मई 2025 तक देश में 257 सक्रिय कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जो आबादी के अनुपात में बहुत कम हैं। इन मामलों में से अधिकांश को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।

नया वेरिएंट JN.1 बना चिंता का कारण

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, कोरोना के मामलों में यह बढ़ोतरी मुख्यतः JN.1 वेरिएंट के कारण हो रही है, जो ओमिक्रॉन BA.2.86 का नया रूप है। इसमें लगभग 30 म्यूटेशन पाए गए हैं। LF.7 और NB.1.8 जैसे उप-वेरिएंट को सबसे अधिक संक्रामक माना जा रहा है।

देशभर में कहां-कहां मिले मामले?

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 12 मई से अब तक कुल 164 नए केस सामने आए हैं। इनमें:

केरल: 69 मामले

महाराष्ट्र: 44 मामले

तमिलनाडु: 34 मामले

कर्नाटक: 8

गुजरात: 6

दिल्ली: 3

हरियाणा, राजस्थान, सिक्किम: 1-1 मामला


विदेशों में भी हालात चिंताजनक

सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों में कोविड मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। सिंगापुर में एक सप्ताह में 14,200 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं, जबकि हांगकांग में मई माह में 31 गंभीर मामले सामने आए हैं।

सरकार की तैयारी और अपील

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें, भीड़भाड़ से बचें और लक्षणों की स्थिति में टेस्ट जरूर करवाएं।

What's your reaction?

Related Posts