ब्रेकिंग खबरें

विश्वसनीय छत्तीसगढ़

सावित्रीपुर में सरस्वती सायकिल वितरण समारोह: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बेटियों को शिक्षा और सशक्तिकरण की सौगात दी

बसना, 17 अक्टूबर 2025

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सावित्रीपुर में आयोजित सरस्वती सायकिल वितरण समारोह ने शिक्षा और बालिका सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की। इस अवसर पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सायकिल केवल विद्यालय आने-जाने का साधन नहीं है, बल्कि बेटियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार की दूरदर्शी सोच का हिस्सा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके।

उन्होंने कहा, “शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ है और बेटियों को सशक्त बनाना राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, हम क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”

सायकिल वितरण के दौरान विधायक ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में कठिनाई नहीं होगी और वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। साथ ही उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि वे छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करें ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरें, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश चंद्र अग्रवाल, बरिहा सरपंच कमल सिंह, उपसरपंच माधव रात्रे, शाला समिति अध्यक्ष केतब बारिक, शाला समिति मिडिल स्कूल अध्यक्ष गोकुलानंद प्रधान, पूर्व सरपंच मलीनदास मानिकपुरी, पंचगण, वरिष्ठजन, स्कूल प्रबंधक, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण तथा पालकगण की उपस्थिति ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया।

यह आयोजन न केवल सरकारी योजना का क्रियान्वयन था, बल्कि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की जनसेवा और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण भी साबित हुआ।


What's your reaction?

Related Posts