ब्रेकिंग खबरें

विश्वसनीय छत्तीसगढ़

सनसाईन पब्लिक स्कूल अमोरा में पालक-शिक्षक सम्मेलन और दीपावली उत्सव, अनाथ बच्चों के लिए डोनेशन से झलकी मानवता की मिसाल

पथरिया, 18 अक्टूबर 2025/
सनसाईन पब्लिक स्कूल अमोरा में शिक्षण सत्र 2025-26 का प्रथम पालक-शिक्षक सम्मेलन सह दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालक और शिक्षकों के बीच बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

विद्यालय के प्राचार्य लोमश यादव ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और पालकों का सामंजस्य जरूरी है। उन्होंने कहा, “हम सबको मिलकर कार्य करना होगा ताकि बच्चे अपने लक्ष्य तक पहुंच सकें।”

🎁 अनाथ बच्चों के लिए डोनेशन

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय में दीपावली के अवसर पर अनाथ बच्चों के लिए डोनेशन कार्यक्रम रखा गया। इसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और पालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज में मानवता का संदेश दिया।

प्राचार्य लोमश यादव ने कहा, “हम अपने परिवार के साथ दीपावली धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन अनाथ बच्चों के जीवन में अंधकार होता है। हमें अपनी पॉकेट मनी से कुछ राशि दान कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करना चाहिए।”

🪔 दीपावली उत्सव – एक दीप देश के वीर सैनिक के नाम

दीपावली के अवसर पर विद्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका थीम था “एक दीप देश के वीर सैनिक के नाम”। इस अवसर पर सभी पालकों ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को नमन किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम और समर्पण की भावना का विकास करना था।

💃 छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की झलक

दीपोत्सव में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकनृत्य सुवा नृत्य की शानदार प्रस्तुति कक्षा दूसरी की छात्राओं द्वारा दी गई, जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं – साक्षी सोनी, रोशनी, मंजू, प्रीति, सुभद्रा, अंजली, पूजा और सोनी मेम – ने अपनी सक्रिय भागीदारी और उत्साह से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

— रिपोर्ट: द डिजिटल मित्रा न्यूज

What's your reaction?

Related Posts