रायपुर: शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर के गणित विभाग में सत्र 2025-2026 के लिए ‘मैथेमेटिक्स सोसायटी’ का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणित विभागाध्यक्ष डॉ. वर्षा करंजगांवकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर की।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त प्राचार्य और गणितज्ञ डॉ. गुप्तेश्वर गुप्ता ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए और कहा कि “गणित सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि लिखने और समझने के लिए भी है।” वहीं, विशेष अतिथि सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. जी.एस. सलूजा ने गणित की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमिताभ बैनर्जी ने कहा कि गणित की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब छात्र इसे सामाजिक जीवन से जोड़कर अपनाएं।

मैथेमेटिक्स सोसायटी के पदाधिकारी भी नामांकित किए गए। साक्षी तिवारी को अध्यक्ष, अपूर्व रॉय को उपाध्यक्ष, खिलेश्वरी देवांगन को सचिव और पीयूष तिवारी को सह सचिव बनाया गया।
कार्यक्रम में गणित विभाग के अन्य शिक्षक डॉ. बी.पी. त्रिपाठी, डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. सविता सिंह और डॉ. सुलोचना हबलानी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एम.एस. गुप्ता ने किया।















