ब्रेकिंग खबरें

विश्वसनीय छत्तीसगढ़स्लाइडरस्वास्थ्य विशेष

CG BREAKING: रायपुर में मिला कोरोना का पहला मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर



रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर कोरोना की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग को चौकन्ना कर दिया है। लक्ष्मीनगर, पचपेड़ी नाका क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे MMI नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा रूटीन सर्दी-खांसी की जांच के दौरान मरीज में कोरोना के लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद उसका सैंपल लिया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

राज्य कोविड कंट्रोल एंड डिमांड सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने मामले की पुष्टि की है। मरीज को अस्पताल के सिंगल वार्ड में आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने भी संक्रमण की पुष्टि की है और स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए मरीज के परिवार के सदस्यों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मरीज की कोई यात्रा इतिहास नहीं है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि संक्रमण स्थानीय स्तर पर फैल सकता है। ऐसे में प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, भीड़-भाड़ से बचें और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।

What's your reaction?

Related Posts