ब्रेकिंग खबरें

अतुल्य भारतज्योतिष शास्त्रटॉप खबरेंस्लाइडर

चारधाम यात्रा 2025: आज से यात्रा शुरू, 2 मई को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट






उत्तराखंड – अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज से चारधाम यात्रा 2025 का शुभारंभ हो गया है। सुबह 10:30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जहां गंगा माता की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद 11:50 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को सुबह 7 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। इस वर्ष चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

चारों धाम – यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ – हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माने जाते हैं। यमुनोत्री माता यमुना को समर्पित है, जबकि गंगोत्री माता गंगा को। केदारनाथ भगवान शिव का 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और बद्रीनाथ भगवान विष्णु को समर्पित है।

सुरक्षा के सख्त इंतजाम:
पिछले वर्षों की भीड़ और असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग को 2 सुपर ज़ोन, 7 ज़ोन और 26 सेक्टरों में बांटा गया है। PAC, SDRF, फायर ब्रिगेड, PRD, होमगार्ड समेत कुल 850 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

चारधाम यात्रा का महत्व:
चारधाम यात्रा न केवल आध्यात्मिक अनुभव है, बल्कि यह हिमालय की गोद में बसे चार पवित्र स्थलों की ओर एक रोमांचक और मन को शुद्ध करने वाली यात्रा भी है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इन तीर्थस्थलों की यात्रा कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

What's your reaction?

Related Posts