ब्रेकिंग खबरें

राजनीतिविश्वसनीय छत्तीसगढ़स्लाइडर

CM TODAY : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज तेलीबांधा से भारत माता चौक तक स्वतंत्रता दौड़, धरमजयगढ़ में अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण और रायपुर में भारत विभाजन विभीषिका दिवस राष्ट्रीय संगोष्ठी में होंगे शामिल

रायपुर, 14 अगस्त 2025 (भविष्य दृष्टि): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने विस्तृत कार्यक्रम के तहत आज रायपुर और धरमजयगढ़ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं।

सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन, रायपुर स्थित अपने निवास से प्रस्थान करेंगे और तेलीबांधा पहुंचकर भारत माता चौक तक आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे अपने निवास लौटेंगे।

दोपहर 11 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से धरमजयगढ़ के शासकीय कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। वहां से वे अटल परिसर जाएंगे और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। तत्पश्चात, वे दशहरा मैदान, धरमजयगढ़ में आयोजित “संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह” में शामिल होंगे।

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मुक्ताकाश मंच, संस्कृति-पुरातत्व विभाग, राजभवन के सामने आयोजित “भारत विभाजन विभीषिका दिवस” राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अपने निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम से राज्य में सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

What's your reaction?

Related Posts