कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह वे नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे और दोपहर बाद रायपुर लौटेंगे।
👉 मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
सुबह 9:00 बजे वे नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन से रवाना होकर 9:25 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे।
10:00 से 10:45 बजे तक वे माननीय उपराष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।
इसके बाद 11:15 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचकर, 12:30 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
2:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।
शाम के कार्यक्रम:
4:50 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे।
5:00 से 6:15 बजे तक पत्रकारवार्ता करेंगे।
इसके बाद 7:00 बजे लाभांडी स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित “कार्टून फेस्टिवल 2025” में शामिल होंगे।
8:10 बजे मुख्यमंत्री पुनः निवास लौटेंगे।
इस तरह शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिन राजनीतिक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरा रहेगा।
- Home
- विश्वसनीय छत्तीसगढ़
- दिल्ली से रायपुर तक सीएम विष्णु देव साय का तगड़ा कार्यक्रम, प्रेसवार्ता से लेकर ‘कार्टून फेस्टिवल 2025’ तक देंगे शिरकत















