ब्रेकिंग खबरें

अतुल्य भारतटॉप खबरेंस्लाइडर

दिल्ली एयरपोर्ट मारपीट मामला: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलट को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब


नई दिल्ली।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर हुई कथित मारपीट की घटना को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। एयरलाइन ने अपने पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।
आरोप है कि 19 दिसंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट ने स्पाइसजेट की फ्लाइट से दिल्ली से उदयपुर जा रहे यात्री अंकित दीवान के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। घटना के समय यात्री की 7 वर्षीय बेटी भी मौके पर मौजूद थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पहले पायलट को ग्राउंड किया, फिर सस्पेंड कर दिया और अब औपचारिक रूप से कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि पायलट के जवाब और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय CISF ने पायलट को मौके पर नहीं रोका, जिससे वह बेंगलुरु के लिए इंडिगो की फ्लाइट पकड़ने में सफल रहा। हालांकि, बेंगलुरु पहुंचने पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उसे फ्लाइट ऑपरेट करने की अनुमति नहीं दी और तत्काल ड्यूटी से हटा दिया।
एयरलाइन ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक बाहरी जांच समिति गठित करने का फैसला किया है। यह समिति पूरे घटनाक्रम की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। कंपनी का कहना है कि वह लेबर कानूनों और आंतरिक नियमों के तहत पूरी प्रक्रिया का पालन कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts