बसना, 14 अगस्त 2025
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी मंडल बसना द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन हुआ। रैली कृषि उपज मंडी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंडी परिसर में समाप्त हुई।

“भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय हिंद” और “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के नारों से गूंजते इस कार्यक्रम ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। रैली बंसुला चौक, आईटीआई, आदर्श नगर, जनपद चौक, कश्यप डॉक्टर चौक, खेमड़ा बस्ती, जगदीशपुर रोड, शहीद वीर नारायण चौक, सरायपाली चौक बाईपास रोड, 6 नंबर वार्ड, बाबा कुटी, सिटी ग्राउंड होते हुए पुनः मंडी पहुंची।
इस ऐतिहासिक रैली में हजारों नागरिक, युवा, गणमान्यजन और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगे का स्वागत किया गया।
संबोधन में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा, “हर घर तिरंगा अभियान एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन आंदोलन है, जो राष्ट्र प्रेम, सम्मान और एकता का प्रतीक है। तिरंगा हमारे पूर्वजों के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा का प्रतीक है।” उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि तिरंगे का सम्मान केवल पर्वों पर ही नहीं, बल्कि जीवन के हर दिन किया जाए।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, विधानसभा संयोजक एन.के. अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री दीपक शर्मा, पार्षद पिंटू, विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास, पार्षद संगीता नायक सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।















