हर दिन बच्चों के लिए लंच बॉक्स में कुछ नया और हेल्दी बनाना मम्मियों के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं होता। खासकर जब बच्चे हरी सब्ज़ियां और हेल्दी चीज़ों से मुंह मोड़ते हैं। ऐसे में माएं रोज़ नई-नई रेसिपी की तलाश में रहती हैं जो स्वाद के साथ सेहत से भी समझौता न करें।
इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लाए हैं “स्प्राउट्स लॉलीपॉप” की रेसिपी — जो दिखने में जितनी यूनिक है, उतनी ही स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है। खास बात ये है कि इसे बच्चे बिना आनाकानी के चाव से खा लेते हैं। पनीर और स्प्राउट्स जैसे न्यूट्रिशन से भरपूर सामग्री से तैयार इस डिश को आप आसानी से लंच बॉक्स में पैक कर सकती हैं।
स्प्राउट्स लॉलीपॉप बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
मिक्स अंकुरित स्प्राउट्स – 1 बड़ा बाउल
पनीर – 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
उबले हुए आलू – 2 (मैश किए हुए)
चाट मसाला – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
ऑरिगेनो – 1 टेबलस्पून
ब्रेड क्रम्स – आवश्यकतानुसार
आइसक्रीम स्टिक – आवश्यकतानुसार
—
बनाने की विधि:
1. सबसे पहले अंकुरित स्प्राउट्स को हल्का उबाल लें।
2. इसमें मैश किए हुए उबले आलू और कद्दूकस किया हुआ पनीर मिलाएं।
3. फिर नमक, चाट मसाला, ऑरिगेनो और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
4. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।
5. हर बॉल को ब्रेड क्रम्स में रोल करें और आइसक्रीम स्टिक लगाएं।
6. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और बॉल्स को डीप फ्राई करें जब तक वे सुनहरे भूरे न हो जाएं।
7. बटर पेपर या एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर टोमैटो सॉस के साथ बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करें।
फायदे:
यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर भी है, जो बच्चों की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
- Home
- अन्य खबरें
- Kids Lunch Box Recipe: बच्चों के लंच बॉक्स के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्प्राउट्स लॉलीपॉप, जानिए आसान रेसिपी















