ब्रेकिंग खबरें

राजनीतिविश्वसनीय छत्तीसगढ़स्लाइडर

किरण सिंहदेव की नई टीम बनी : BJP में नए चेहरों का प्रवेश, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय से लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक सभी से हुई चर्चा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई नए चेहरों को जगह मिली है, जबकि कुछ वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद से किरण सिंहदेव अपनी पुरानी टीम के साथ काम कर रहे थे। इस दौरान अनुराग सिंहदेव और संजय श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारियां दी जा चुकी थीं, जबकि रामू रोहरा महापौर पद पर आसीन हो गए हैं।

राजनीतिक गलियारों में कई दिनों से यह अटकलें तेज थीं कि पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंत्रिमंडल विस्तार होगा या किरण सिंहदेव की नई टीम बनेगी। लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही संगठन की नई टीम का गठन कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, टीम के गठन को लेकर संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विस्तृत चर्चा की गई थी।

यह नई टीम आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक रणनीति में अहम भूमिका निभाएगी।

What's your reaction?

Related Posts