तरबूज, खरबूजा, नारियल, संतरा जैसे फल शरीर को देते हैं ठंडक
गर्मियों में हाइड्रेशन और पाचन के लिए फलों को डाइट में करें शामिल
स्मूदी, फ्रूट चाट और नेचुरल जूस से पाएं इंस्टेंट राहत
तपती गर्मी में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने के लिए फल बेहद जरूरी हैं। ऐसे में तरबूज, खरबूजा, संतरा, आम, जामुन, अंगूर, कीवी और नारियल जैसे फल न केवल स्वाद में बेहतरीन हैं बल्कि पानी से भरपूर भी हैं। ये फल शरीर का तापमान नियंत्रित रखने, डिहाइड्रेशन से बचाने और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
क्या कहती हैं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स?
फूड विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह के नाश्ते में या दोपहर के भोजन के बाद फल खाना सबसे फायदेमंद होता है। चाहें तो इनसे फ्रूट चाट, स्मूदी या हेल्दी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। ठंडी तासीर वाले फल पेट को भी ठंडा रखते हैं और लू जैसी समस्याओं से बचाते हैं।
गर्मी से बचाव के आसान टिप्स:
रोजाना 2-3 प्रकार के फल शामिल करें
जूस की बजाय साबुत फल खाना अधिक लाभकारी
नमक या चाट मसाला डालकर फ्रूट्स खाएं, स्वाद भी बढ़ेगा और डाइजेशन भी















