कोरबा जिले की मानिकपुर खदान में सोमवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब स्थानीय भू-विस्थापित कर्मचारियों और कलिंगा कंपनी के एक अधिकारी के बीच तीखी झड़प मारपीट में तब्दील हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है।
सीएसपी भूषण एक्का ने जानकारी दी कि यह मामला 17 मई को दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों—उदयप्रसाद पटेल, सुरेश पटेल, अलोक कुमार पटेल और विजय कुमार यादव—को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच अभी भी जारी है।
ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि कलिंगा कंपनी में कार्यरत अधिकारी चक्रधर मोहंती स्थानीय कर्मचारियों से ट्रांसफर के नाम पर अवैध वसूली करता था। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और बात मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गई। मोहंती को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
पुलिस अब वायरल वीडियो और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। वहीं, कंपनी की तरफ से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है।
- Home
- विश्वसनीय छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़: SECL खदान में बवाल, भू-विस्थापित कर्मचारियों ने अधिकारी को पीटा, ऑफिस में की तोड़फोड़















