ब्रेकिंग खबरें

विश्वसनीय छत्तीसगढ़

रायपुर में जुटे IIMC एलुमनी, संगठन मजबूत करने पर जोर; संतोष-अपर्णा को जिम्मेदारी

मनीष तिवारी

रायपुर, 29 मार्च 2026/ भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) एलुमनी एसोसिएशन (IIMCAA) के छत्तीसगढ़ चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ‘कनेक्शन’ रविवार को रायपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे पूर्व छात्र-छात्राओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

सम्मेलन की अध्यक्षता निवर्तमान चैप्टर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र होता ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रेलवे के सीनियर पीआरओ संतोष कुमार को अध्यक्ष और भिलाई स्टील प्लांट की डीजीएम अपर्णा चंद्रा को महासचिव चुना गया।

नई टीम में प्रोफेसर राजेंद्र मोहंती, प्रवीण गोस्वामी और हेमंत पाणिग्रही को उपाध्यक्ष बनाया गया है। हर्ष दुबे को कोषाध्यक्ष और मृगेंद्र पाण्डेय को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रिया मिश्रा, अविनाश कर, अनुराग कुमार, शुभोमोय सिकदर और प्रहर्ष सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

सम्मेलन में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने और पत्रकारिता क्षेत्र में सहयोग व नेटवर्किंग को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts