ब्रेकिंग खबरें

अतुल्य भारतटॉप खबरेंलाइफ स्टाइल

नौतपा में मौसम का बड़ा उलटफेर, दिल्ली-यूपी, केरल समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, IMD का येलो अलर्ट

केरल में मॉनसून(Monsoon) के आगमन और उसकी तीव्रता के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं और हल्की बारिश ने हीटवेव से राहत प्रदान की है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.पिछले साल मई के अंत में नौतपा के कारण अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस बार तेज हवाओं और समय-समय पर होने वाली बारिश के चलते नौतपा का प्रभाव कम होता नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई को उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों में बारिश की संभावना है. इसके अलावा, 31 मई और 1 जून को बादल छाए रहने की उम्मीद है, और कई स्थानों पर हवाएं 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं.

बदलेगा मौसम का मिजाज

बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव आने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. वैशाली, पटना, सिवान, छपरा, भोजपुर और बक्सर के साथ-साथ हाकी के जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

कहां- कहां पहुंचा मॉनसून

इस वर्ष मॉनसून ने केरल में 8 दिन पहले अपनी शुरुआत की, और इसके बाद यह तेजी से आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र में 12 दिन पहले पहुंच गया. वर्तमान में, मॉनसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में सक्रिय है. अब यह पूर्वोत्तर राज्यों की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून को उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक पहुंचने में लगभग 10 दिन और लग सकते हैं.

असम में भारी बारिश

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में पिछले 48 घंटों से हो रही भारी बारिश के मद्देनजर, असम सरकार ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की. इसके साथ ही, कामरूप और कामरूप मेट्रो जिलों में शनिवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों को एससीएल मिलेगा, जबकि शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.

What's your reaction?

Related Posts