पटना, 30 अप्रैल 2025: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री एक बार फिर सुर्खियों में है। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस कोमल सिंह का नया गाना ‘पायल’ इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। 12 अप्रैल को रिलीज हुआ यह वीडियो आराध्या फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था और अब तक इसे करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।
गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जबकि बोल लिखे हैं विशाल भारती ने। इसका म्यूजिक कंपोज किया है आर्या शर्मा ने। गाने की खास बात है खेसारी और कोमल की केमिस्ट्री, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दोनों की रोमांटिक और मस्ती भरी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं।
फैंस सोशल मीडिया पर लगातार गाने की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “गाना में दम बा तभी तो नंबर वन बा।” वहीं दूसरे ने लिखा, “खेसारी भइया का सॉन्ग ना देखी त पढ़ाई छोड़ देब।”
इस गाने की लोकप्रियता को देखते हुए यह तय है कि भोजपुरी संगीत जगत में खेसारी की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई हैं
- Home
- अतुल्य भारत
- खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह का धमाकेदार गाना ‘पायल’ यूट्यूब पर मचा रहा है धूम, करोड़ों बार देखा गया वीडियो















