ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबरेंविश्वसनीय छत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर: चुनाभट्टी के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा उस वक्त टल गया, जब बिलासपुर से आ रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के पास चुनाभट्टी इलाके में हुई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियरिंग टीम और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंचे। तत्काल राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।

हादसे की वजह से कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन ट्रैक को जल्द सामान्य करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि प्राथमिक रूप से तकनीकी खामी या पटरी में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और ट्रेनों से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें। वहीं, रेलवे ने आश्वासन दिया है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए भविष्य में निगरानी और सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts