ब्रेकिंग खबरें

अतुल्य भारतअन्य खबरेंटॉप खबरेंस्लाइडर

पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी कर रही थी वट सावित्री पूजा, उधर पति ने लगा ली फांसी – कोडरमा से दिल दहला देने वाला मामला



कोडरमा (झारखंड), 27 मई 2025 – झारखंड के कोडरमा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ओर जहां पत्नी अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए ‘वट सावित्री पूजा’ कर रही थी, वहीं उसी वक्त उसका पति नवीन कुमार ने आत्महत्या कर ली।

घटना कोडरमा के पूरनानगर की है, जहां नवीन कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। नवीन बचपन से ही मूकबधिर था और माता-पिता के निधन के बाद उसकी परवरिश मौसी और मामा ने की थी। उसकी शादी सविता कुमारी से हुई थी, जो स्वयं भी मूकबधिर थी। दोनों के दो बच्चे – एक बेटा और एक बेटी हैं।

मंगलवार को सविता वट सावित्री पूजा के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान नवीन ने घर में ताला लगाया और चाभी ससुराल में रखकर चला गया। देर शाम तक लौटने पर जब परिवार ने चाभी की जगह खाली पाई, तो अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी गई।

कोडरमा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कटर मशीन से दरवाजा तोड़ा, तो अंदर नवीन कुमार का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव या पारिवारिक वजहों से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts