छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरवार गांव में एक 8वीं कक्षा की छात्रा की उसके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। मासूम की लाश खून से सनी हालत में उसके घर से बरामद हुई है, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया है और दहशत का माहौल बन गया है।
खेत में थे परिजन, घर में अकेली थी बच्ची
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान विधय्यानी के रूप में हुई है, जो 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना उस समय हुई जब परिजन खेत में रोपा लगाने गए थे और बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान किसी अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर बच्ची के गले पर लोहे की सब्बल से जानलेवा वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गांव में कोहराम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
परिजनों के लौटने पर जब उन्होंने बच्ची की खून से लथपथ लाश देखी, तो पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक घटना से गांव में तनाव और भय का माहौल बन गया है।
पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे, जांच तेज
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र छवाई और एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया है और हत्या के आरोपी की तलाश में विशेष टीम गठित कर दी गई है। ग्रामीणों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
- Home
- विश्वसनीय छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़: 8वीं की छात्रा की नृशंस हत्या से दहला कबीरधाम, आरोपी ने गले में मारा सब्बल, पुलिस जांच में जुटी















