ब्रेकिंग खबरें

अतुल्य भारतस्लाइडरस्वास्थ्य विशेष

वजन नहीं, शरीर की सूजन बना रही आपको मोटा! आंवला-जूस से पाए राहत, चमकेगा चेहरा भी



आजकल बहुत से लोग वजन बढ़ने की शिकायत करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि असली वजह “वजन नहीं बल्कि शरीर में सूजन (Inflammation)” भी हो सकती है? अगर आप थोड़ा भी खाते हैं लेकिन फिर भी शरीर फूला-फूला लगता है, तो ये खबर आपके लिए है।

🌿 आंवला का जूस: फूले शरीर को दे शेप, स्किन में लाए ग्लो

हेल्थ एक्सपर्ट ऋचा दोषी बताती हैं कि आंवला, अदरक और धनिया से बना एक हरा जूस न सिर्फ आपकी शरीर की सूजन कम करता है, बल्कि आपकी स्किन में नेचुरल ग्लो भी लाता है। इस देसी ड्रिंक से पाचन तंत्र मजबूत होता है और इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है।




🍹 आंवला जूस बनाने की सामग्री:

आंवला – 3 से 4 नग

अदरक – 1 छोटा टुकड़ा

धनिया पत्ती – 1 कप





🧃 बनाने की आसान विधि:

1. सभी सामग्री को धोकर साफ करें।


2. इन्हें मिक्सर में थोड़े पानी के साथ पीसें।


3. पेस्ट बन जाने पर थोड़ा और पानी मिलाकर छान लें।


4. इस जूस को आइस क्यूब ट्रे में भरकर फ्रीज करें।


5. रोज़ाना एक क्यूब एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं।



✅ फायदे:

शरीर की सूजन कम करता है

पाचन को दुरुस्त करता है

स्किन को बनाता है ग्लोइंग

नेचुरल detox करता है।

What's your reaction?

Related Posts