ब्रेकिंग खबरें

जुर्मविश्वसनीय छत्तीसगढ़स्लाइडर


छत्तीसगढ़: 24 घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी, रिश्तेदार निकला नाबालिग की हत्या का आरोपी


पांडातराई थाना क्षेत्र के खैरवारकला गांव में हुई नाबालिग बच्ची की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। शव एक सुनसान मकान में खून से लथपथ हालत में मिला था, जिसने पूरे गांव को दहला दिया।

पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए आरोपी की पहचान राजीव घृतलहरे के रूप में की है, जो मृतिका का पड़ोसी और रिश्तेदार है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी और मृतिका के परिवार के बीच पुराना जमीन विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में राजीव ने नाबालिग पर सब्बल से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कवर्धा एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से पुलिस की टीमें लगातार जुटी थीं और गांव में संदिग्धों से पूछताछ चल रही थी।

स्थानीय लोगों में रोष और भय

घटना के बाद खैरवारकला गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्बल को भी बरामद कर लिया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts