Manish Tiwari
RAIPUR, 02 AUGUST 2025
भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर (IIM Raipur) में आयोजित Gyan Varsha Series के मासिक व्याख्यान में इस बार धरसीवां विधायक एवं लोकप्रिय अभिनेता अनुज शर्मा ने छात्रों के साथ अपने जीवन के प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। उन्होंने अभिनय, नेतृत्व और जनसेवा के माध्यम से सीखे जीवन के पाठों को युवाओं के सामने रखा और कहा कि संघर्ष से बड़ा कोई शिक्षक नहीं होता।

अनुज शर्मा ने अपने व्याख्यान में कहा – “नेतृत्व केवल एक पद नहीं है, बल्कि यह समाज की धड़कनों को समझने और उसकी जिम्मेदारियों को निभाने की कला है। जिसने अपने संघर्षों को समझ लिया, वही सबसे अच्छा मैनेजर बनता है।” उन्होंने अपने अभिनय करियर के अनुभवों के साथ एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के साथ संवाद और सामाजिक बदलाव के प्रयासों को भी साझा किया।
उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी यदि संकल्प, अनुशासन और संवेदनशीलता हो तो किसी भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। “हर व्यक्ति के जीवन का गणित अलग होता है। सफलता, परिवार और संतोष—इन तीनों में संतुलन साधे बिना जीवन अधूरा है,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में IIM रायपुर के Director-in-Charge प्रो. संजीव प्रशार, Dean of Academics प्रो. सरोज कुमार पानी, और Dean of External Relations प्रो. सत्य सिबा दास विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Gyan Varsha Series Committee के Chairperson प्रो. केतन कुमार रेड्डी, और समिति सदस्य दिक्षा मंडावी व तौसीफ आयशा अंसारी ने आयोजन का उत्कृष्ट संचालन किया।















