ब्रेकिंग खबरें

राजनीतिविश्वसनीय छत्तीसगढ़स्लाइडर

धरमजयगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय ने 62.36 करोड़ की सौगात दी, 45 विकास कार्यों का लोकार्पण, 70 का भूमिपूजन



धरमजयगढ़, 14 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान 62 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 42 करोड़ 99 लाख रुपये से 45 कार्यों का लोकार्पण और 19 करोड़ 36 लाख रुपये से 70 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने 5.25 करोड़ रुपये की लागत से धरमजयगढ़ के पानीखेत से ऐडुकला मार्ग पर भेंगारी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का लोकार्पण किया। साथ ही, 6.39 करोड़ रुपये से लैलूंगा के पाकरगांव मार्ग पर खारून नदी पर पुल, 28.53 करोड़ रुपये से खरसिया, लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ में नलजल प्रदाय योजनाएं, बहिरकेला और लमडांड में 75-75 लाख रुपये से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोनपारा में 7 लाख से सामुदायिक भवन और खडग़ांव में 1.25 करोड़ से सीएसपीडीसीएल 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण किया।

इसके अलावा, 13.28 करोड़ रुपये से 7 स्थानों पर आदिवासी बालक छात्रावास भवन, 20.33 लाख रुपये से वॉच टॉवर, 10.88 लाख रुपये से पेट्रोलिंग कैम्प, 2.54 करोड़ रुपये से पुलिया, सीसी रोड, शेड और भवन निर्माण तथा 3.22 करोड़ रुपये से 44 स्वास्थ्य केंद्रों के मरम्मत कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।

What's your reaction?

Related Posts