ब्रेकिंग खबरें

अतुल्य भारतविश्वसनीय छत्तीसगढ़

बसना में तिरंगे के साए में गूंजा राष्ट्रगान : विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण, दी ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, स्वच्छता बहिनों को किया सम्मानित और पालना घर निर्माण का किया शिलान्यास

मनीष तिवारी

बसना, 15 अगस्त 2025

देशभर के साथ-साथ बसना नगर में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगर पंचायत बसना और विधायक कार्यालय में आयोजित समारोहों में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बसना विधायक कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके पश्चात नगर पंचायत बसना में भी ध्वजारोहण किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विधायक डॉ. अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन अवसर हमें स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्वच्छता बहिनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मा

नित किया गया। विधायक ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संकल्प है।

इस अवसर पर 5 लाख की लागत से प्रस्तावित पालना घर निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया, जिससे नगर में कार्यरत माताओं को सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्था मिल सकेगी।

समारोह में जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, विधानसभा संयोजक एन. के. अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, सीएमओ सूरज सिदार, पार्षद डेनियल पीटर, आशीष साहू, वीणा निर्मल दास, मुजम्मिल कादरी, संगीता नायक, महेंद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, राकेश डड़सेना, गौतम धृतलहरे, अभिमन्यु जायसवाल, जनपद सभापति जन्मजय साव, महामंत्री दीपक शर्मा, सेवक दास, भाजपा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


What's your reaction?

Related Posts