ब्रेकिंग खबरें

राजनीतिविश्वसनीय छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार : आज सुबह 11 बजे तीन नए चेहरे लेंगे मंत्री पद की शपथ, शाम तक होगा विभागों का बंटवारा



रायपुर, 20 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम होने वाला है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर आज विराम लग जाएगा। राजधानी रायपुर के राजभवन में सुबह 11 बजे तीन नए विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा रही है, उनमें अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव शामिल हैं। तीनों को लेकर कल देर रात तक मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व के बीच चर्चा हुई और नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्यपाल नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री और कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद शाम तक मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि विभागों को लेकर पार्टी ने पहले से ही खाका तैयार कर लिया है, ताकि सरकार के कामकाज पर कोई असर न पड़े।

इस विस्तार के साथ ही सरकार में संगठनात्मक और राजनीतिक समीकरण को साधने की कोशिश भी दिखाई दे रही है। क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए मंत्रियों का चयन किया गया है।


What's your reaction?

Related Posts