ब्रेकिंग खबरें

राजनीतिविश्वसनीय छत्तीसगढ़स्लाइडर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 10 सितम्बर का कार्यक्रम: कोरबा में आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में होंगे शामिल



रायपुर, 10सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार 10 सितम्बर को कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 10:20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कोरबा के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का 11:00 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड कोरबा में आगमन होगा, जहाँ से वे कार द्वारा जिला कार्यालय कोरबा पहुँचेंगे। 11:10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक वे मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद 1:15 से 2:15 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है।

मुख्यमंत्री 2:20 बजे जिला कार्यालय कोरबा से प्रस्थान कर 2:30 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड पहुँचेंगे और हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड पर उनका आगमन 3:10 बजे होगा और 3:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुँचेंगे।

What's your reaction?

Related Posts