ब्रेकिंग खबरें

विश्वसनीय छत्तीसगढ़स्लाइडर

दिल्ली से रायपुर तक सीएम विष्णु देव साय का तगड़ा कार्यक्रम, प्रेसवार्ता से लेकर ‘कार्टून फेस्टिवल 2025’ तक देंगे शिरकत


कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह वे नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे और दोपहर बाद रायपुर लौटेंगे।

👉 मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

सुबह 9:00 बजे वे नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन से रवाना होकर 9:25 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे।

10:00 से 10:45 बजे तक वे माननीय उपराष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

इसके बाद 11:15 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचकर, 12:30 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

2:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।


शाम के कार्यक्रम:

4:50 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे।

5:00 से 6:15 बजे तक पत्रकारवार्ता करेंगे।

इसके बाद 7:00 बजे लाभांडी स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित “कार्टून फेस्टिवल 2025” में शामिल होंगे।

8:10 बजे मुख्यमंत्री पुनः निवास लौटेंगे।


इस तरह शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिन राजनीतिक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरा रहेगा।

What's your reaction?

Related Posts