रायपुर, 17 सितंबर 2025
शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महंत लक्ष्मी नारायणदास ब्लाक कांग्रेस कमेटी और वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा के नेतृत्व में आज “बिजली चोर गद्दी छोड़ – महंगी बिजली जनता का धोखा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर राजधानी रायपुर के लाखेनगर चौक स्थित बिजली कार्यालय के सामने किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नकली मीटर पर मोमबत्ती जलाकर महंगी बिजली दरों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, स्वप्निल मिश्रा, आकाश तिवारी, प्रशांत ठेंगड़ी, सत्यनारायण नायक, सुनीता शर्मा, राजू नायक, जी श्रीनु, मुन्ना मिश्रा, प्रवीण चंद्राकर, मोहम्मद अज़हर, अविनय दुबे, सतीश ठाकुर, प्रीति सोनी, मनोज सोनकर, महताब हुसैन, आसु हेमंत देवांगन, देवेंद्र पवार, माधव साहू, मुकेश कुकरेजा, निहाल तिवारी, भूपत मोहबिया, यश दुबे, विमल मिश्रा, प्रणव चौबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
इस मौके पर सुयश शर्मा ने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन पर जनता को बिजली दरों में बढ़ोतरी का “महंगा तोहफ़ा” दिया गया है। बढ़ती बिजली दरों से आम जनता परेशान है और हाहाकार मचा हुआ है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ट्रिपल इंजन की धृतराष्ट्र रूपी सरकार जनता की समस्याओं से आंख मूंदे बैठी है। इसी सरकार को जगाने के लिए यह प्रतीकात्मक अनोखा प्रदर्शन किया गया।















