ब्रेकिंग खबरें

विश्वसनीय छत्तीसगढ़

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भीथीडीह में छात्राओं को वितरित की निःशुल्क साइकिलें, बोले- ‘सशक्त बेटियाँ, सशक्त समाज, यह सिर्फ साइकिल नहीं, बेटियों के सपनों की सवारी है’

Manish Tiwari

बसना, 11 अक्टूबर 2025

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भीथीडीह में छात्राओं को वितरित की निःशुल्क साइकिलें, बोले- “सशक्त बेटियाँ, सशक्त समाज, यह सिर्फ साइकिल नहीं, बेटियों के सपनों की सवारी है”

बसना विधानसभा क्षेत्र के विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीथीडीह में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विधायक ने छात्राओं को स्वयं साइकिलें प्रदान करते हुए कहा कि यह केवल एक साधन नहीं, बल्कि बेटियों की स्वतंत्रता और सशक्तिकरण का प्रतीक है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित थे। विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि अब छात्राओं को दूर से स्कूल आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा, जिससे वे अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का आधार है।

विधायक ने छात्राओं से लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने की अपील की और शिक्षकों तथा अभिभावकों से भी कहा कि वे छात्राओं के लिए बेहतर माहौल सुनिश्चित करें। ग्रामीणों और अभिभावकों ने विधायक की इस पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और इसे दूरदर्शी सोच बताया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरें, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वप्निल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय नायक, विधायक प्रतिनिधि विजय राज पटेल, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम सिन्हा, सरपंच प्रेमशीला ठाकुर, प्राचार्य विजय कुमार बरिहा सहित कई गणमान्यजन, शिक्षकगण, छात्र छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम डॉ. संपत अग्रवाल की जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts