ब्रेकिंग खबरें

विश्वसनीय छत्तीसगढ़

रायपुर में दिगम्बर जैन महिला मंडल की बड़ी पहल—जरूरतमंद बच्चों की फीस भरी, स्कूल को दरी भी दान

रायपुर, 11 दिसंबर 2025
दिगम्बर जैन महिला मंडल, मालवीय रोड रायपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर, टिकरापारा में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर दो विद्यार्थियों को वार्षिक शाला शुल्क प्रदान किया। इसके साथ ही स्कूल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दो दरी भी भेंट की गई।

कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता जैन, सचिव सपना संजय जैन, सदस्य रेखा जैन, रजनी जैन, लता गुलशन जैन, लता नरेश जैन और नीरा आंटी उपस्थित रहीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्य हेमलता यादव, समाजसेवी पीयूष जैन और विद्यालय की शिक्षिकाओं ने इस पहल की सराहना की।

दिगम्बर जैन महिला मंडल का यह कदम सामाजिक उत्तरदायित्व, सहयोग और शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता की मिसाल पेश करता है।

What's your reaction?

Related Posts