ब्रेकिंग खबरें

विश्वसनीय छत्तीसगढ़स्वास्थ्य विशेष

ग्राम टेकारी में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला: 410 मरीजों की जांच, दवाइयाँ व काढ़ा वितरण

आरंग, 12 दिसंबर 2025
आरंग विकासखंड के ग्राम टेकारी में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला/शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर आयुष छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन, जिला आयुष अधिकारी रायपुर के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी आरंग के सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ।

शिविर में गठिया-वात, चर्म रोग, कास, प्रतिश्याय, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, स्त्री रोग, उदर रोग, नेत्र एवं कर्ण रोग सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित कुल 410 मरीजों की जांच की गई। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं। साथ ही 117 मरीजों को आयुष काढ़ा भी दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य रायपुर कविता हेमंत कश्यप, जनपद सदस्य राजू मनहरे, सांसद प्रतिनिधि मिथलेश साहू, सरपंच हेमा यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी वर्मा, अधिवक्ता एवं किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा, तथा विद्यालय के प्राचार्य एस.के. वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर को सफल बनाने में डॉ. अशोक कुमार बांधे (शिविर प्रभारी), डॉ. उत्तरा बघेल, डॉ. संगीता धीरहे, डॉ. जगदीश अनंत, डॉ. ज्योति साहू, फार्मासिस्ट टिकेश्वर ध्रुव, भुनेश्वरी ध्रुव, रेशम पात्रे, औषधालय सेवक उजल सूर्या, कुलदीप चन्द्राकर, धनेश्वरी रात्रे तथा पीटीएस दशरथ लाल साहू सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित करने की मांग की।

What's your reaction?

Related Posts