ब्रेकिंग खबरें

विश्वसनीय छत्तीसगढ़

दतरेंगा सुशासन तिहार: विधायक अनुज शर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

मनीष तिवारी

रायपुर/दतरेंगा, 25 मई 2026। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में चल रहे ‘सुशासन तिहार–2026’ के तहत शनिवार को रायपुर जिले के ग्राम दतरेंगा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विधायक अनुज शर्मा और जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

01 मई से 10 जून तक आयोजित इस अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें जनप्रतिनिधि जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी क्रम में दतरेंगा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

शिविर के दौरान विधायक ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी ली। इस अवसर पर लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलेंडर, ड्राइविंग लाइसेंस, कृषि बीज, आवास योजना की चाबी, आयुष एवं पोषण सामग्री सहित विभिन्न योजनाओं का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया गया।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार का उद्देश्य प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाकर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि यह पहल शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ विकास कार्यों में गति प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, सेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढीलेंद्र सेन, एडीएम उमाशंकर बंदे, एसडीएम नंद कुमार चौबे, सीईओ धरसीवां आशीष केशरवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, लाभार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

What's your reaction?

Related Posts