ब्रेकिंग खबरें

खेल

CricFest 2025: गौतम गंभीर और अरुण साव रायपुर में क्रिकेट शिविर का उद्घाटन करेंगे, छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

रायपुर, 13 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ में क्रिकेट का भविष्य उज्जवल होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और दो बार के विश्व कप विजेता गौतम गंभीर 13 अप्रैल को रायपुर में CricFest 2025 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन रायपुर के ओम्निया (कोर्टयार्ड बाय मैरियट के पास) में सुबह 9:30 बजे होगा। इस खास मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह भी उपस्थित रहेंगे।

गौतम गंभीर इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों से बातचीत करेंगे और उन्हें क्रिकेट की बारीकियों, नेतृत्व और आत्मविश्वास के गुर सिखाएंगे। इसके अलावा, वह CricFest 2025 के लिए एक विशेष जर्सी का अनावरण भी करेंगे।

उद्घाटन के बाद, गौतम गंभीर इमर्जिंग क्रिकेट अकादमी ग्राउंड, अवंती विहार, रायपुर का दौरा करेंगे, जहां वे क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस शिविर में छात्रों को दक्षिण अफ्रीका के महान फील्डर जोंटी रोड्स, दिल्ली रणजी टीम के चयनकर्ता मयंक सिदाना, और भारत के प्रमुख कोचों से प्रशिक्षण मिलेगा। 14 अप्रैल से गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में यह शिविर शुरू होगा।

छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जिससे वे अपनी क्रिकेट यात्रा को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकेंगे। इस आयोजन के दौरान छात्रों को CricFest जर्सी और गौतम गंभीर द्वारा हस्ताक्षरित एक विशेष कैप भी दिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts